UP News: तेज रफ्तार बस से बुलेट को मारी टक्कर, तीन की मौत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शामली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुलेट को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कैराना थानाक्षेत्र में रोडवेज बस के बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की माैत हुई है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शामली रोड पर बायपास फ्लाईओवर के नीचे हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों का मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे सारिक के चाचा ने बताया कि सारिक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। सारिक के पिता की भी करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके अलावा मरने वालों में एक का नाम आसिफ पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला इकरामपुरा और दूसरे का नाम आसिफ पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला इकरामपुरा बताया गया।
सीओ अमरदीप मौर्य ने कहा कि बस चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications