UP News: 'तुम बस वो काम करो, बवाल मच जाएगा...', महिला के मोबाइल में वकील की रिकॉर्डिंग, 8 दिन में 57 कॉल

UP News Today: लखनऊ जनपद में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली महिला को उकसाने के मामले में पुलिस ने उन्नाव के रहने वाले एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता द्वारा महिला को ऐसा करने के लिए कहा गया था।

इस मामले में पुलिस द्वारा महिला के मोबाइल की जांच पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया गया कि महिला की मोबाइल में वकील की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें वह महिला को आत्मदाह करने के लिए प्रेषित कर रहा है।

up-news-just-do-that-there-will-be-chaos-57-calls-in-8-days

इस मामले में वकील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। वकील को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

महिला की हालत है बेहद नाजुक
दरअसल, उन्नाव की रहने वाली 32 वर्षीय अंजलि मंगलवार को लखनऊ पहुंची थी और मुख्यमंत्री आवास के बाहर गौतम पल्ली इलाके में उसने अपने बच्चे को सड़क पर बैठाया और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया।

उसके बाद अंजली को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान महिला की मोबाइल से पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की।

कॉल रिकॉर्डिंग के दौरान पता चला कि उन्नाव निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार द्वारा अंजली को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया गया था। डीसीपी का कहना है कि मोबाइल पर सोमवार की रात में सुनील और अंजलि के बीच बातचीत हुई थी।

इस दौरान अधिवक्ता सुनील ने कहा था कि तुम बस वो काम करो बवाल हो जाएगा। एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे। आगे अधिवक्ता द्वारा यह भी कहा गया कि यह जरूर कहना कि पुलिस वाले जाति सूचक शब्द कहकर गालियां देते हैं।

बताया गया की 30 जुलाई से 6 अगस्त तक अधिवक्ता और अंजलि के बीच करीब 57 बार फोन पर बातचीत हुई थी। फिलहाल इस मामले में अधिवक्ता की कॉल रिकॉर्डिंग मिलने के बाद पुलिस द्वारा अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अधिवक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+