UP: महाकुंभ-2025 के आयोजन से पहले बुनियादी ढ़ाचे पर सरकार का फोकस, उठाया ये बड़ा कदम

Prayagraj Mahakumbha 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयाग में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। महाकुंभ-2025 को एक दिव्य आयोजन बनाने के बुनियादी ढांचे, पुलों, बिजली और मेला मैदान के विस्तार और प्रबंधन के काम में तेजी लाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

महाकुंभ 2025

इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों से 3,738 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 260 स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। महाकुंभ-2025 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों तक चलेगा और इस मेगा आयोजन में छह करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, लगभग 40 लाख भक्तों के शाही स्नान में भाग लेने की संभावना है और अतिरिक्त 40 लाख कल्पवास का विकल्प चुन सकते हैं।

अधिकारियों की माने तो आगंतुकों की भारी आमद को समायोजित करने के लिए, योगी सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। स्वच्छता को लक्ष्य बनाते हुए महाकुंभ मेले में सफाई कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक स्वीकृत करीब 3738 करोड़ रुपये की लागत से 260 परियोजनाओं की समीक्षा की। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को सड़क की भीड़ और सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों का समाधान करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने महाकुंभ को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों एवं जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने तथा उनके सुझावों पर कार्यवाही करने पर बल दिया।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि मेला मैदान का विस्तार कर 4,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक फैलाया जाएगा, जिसे 25 सेक्टरों में बांटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि,

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा वित्त पोषित सात घाटों का विकास किया जा रहा है जिनमें सरस्वती घाट, किला घाट, दशाश्वमेध घाट, नौकायन घाट, ज्ञान गंगा आश्रम घाट, महेवा घाट और रसूला घाट शामिल हैं। तीर्थयात्रियों के आगमन और प्रस्थान की सुविधा के लिए, बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+