Gorakhpur News: एनडीआरएफ टीम ने बच्चों को स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Gorakhpur News: गोरखपुर स्थित एनडीआरएफ टीम के उप महानिरीक्षक श मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में आपदा जोख़िम नियुनिकरण हेतु विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता के अभियान चला रही है तथा शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव हेतु स्कूलों में सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उसी कड़ी में शनिवार को निरीक्षक दीपक मंडल की अगुवाई में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के बच्चों को एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकम्प, बांढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, आकाशीय बिजली से बचाव, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल, दामिनी ऐप, सचेत ऐप इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ndrf

एनडीआरएफ टीम ने पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मे एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के बच्चों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और राहत-बचाव की बारीकियों को जाना।

11 एनडीआरफ के निरीक्षक दीपक मंडल, निरीक्षक पंकज चौरसिया, कांस्टेबल ईश्वर चंद ,नर्सिंग असिस्टेंट संतोष यादव, कांस्टेबल विजय शंकर यादव एवं अन्य रेस्क्यूर मौजूद रहे. स्कूल के डायरेक्टर एवं एकोसिएट डायरेक्टर संदीप कुमार एवं प्रिसिपल वीसी चाको एवं एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान स्कूल के अन्य शिक्षक गण मौजूद रह कर धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+