'पूज्य महराज जी और गोरखपुर की जनता का सदैव आभारी रहूंगा...', सांसद रवि किशन ने सीएम योगी से की मुलाकात
Ravi Kishan News Uttar Pradesh: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। जीत के बाद पहली बार उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की एंवम उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सांसद रवि किशन की पत्नी प्रिति शुक्ला और उनकी बेटी रीवा शुक्ला भी मौजूद रहीं।
सासंद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने मुझे फिर से अपना आशीर्वाद दिया है। यह मेरी जीत नहीं यहां की जनता और पूज्य महाराज जी की जीत है। मैं इनकी खड़ाऊ रखकर यहां के लोगों की सेवा करता हूं और करता रहूंगा।

सांसद ने कहा कि आज गोरखपुर में कई लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। यह पीएम मोदी और सीएम योगी की देन है। इन्ही विकास कार्यों की वजह से यहां की जनता ने मुझे चुना है।
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शनि जयंती की शुभकामनाएं, कहा- सभी प्राणियों के मनोरथ पूर्ण हों
सांसद ने कहा कि परिवार संग पूज्य महराज जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जीत के लिए मुझे शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा प्राथमिकता है। इन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने जो विश्वास मुझपर दोबारा दिखाया है उसके लिए मैं इनका सदैव आभारी रहूंगा। यहां की जनता की आवाज को संसद में उठाता रहूंगा। यहां के विकास कार्यों को गति दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications