खलीलाबाद-मगहर खंड के मध्य ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक दिये जाने के कारण इस संशोधित समय से चलेंगी ट्रेनें
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा खलीलाबाद-मगहर खंड के मध्य ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का संशोधित नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
नियंत्रण
-15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 31 मई, 2024 को मार्ग में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस 01 जून, 2024 को मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-15622 आनन्द विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस 01 जून, 2024 को मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 01 जून, 2024 को मार्ग में 110 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 01 जून, 2024 को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 28 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मऊ द्वारा गाड़ी सं. 15715 के मऊ स्टेशन आगमन पर आरक्षित कोच से 13 वर्ष के एक लड़के को लावारिस हालत में बरामद कर मऊ पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के के पिता से बात किया गया तो लड़के के पिता ने बताया कि लड़के के अपहृत किये जाने की सूचना कटिहार को दी गयी है, जहां मुकदमा पंजीकृत है। अग्रिम कार्यवाही हेतु लड़के को बाल कल्याण समिति, मऊ को सुपुर्द किया गया।29 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोण्डा के स्टाफ द्वारा गाड़ी सं. 12553 के वातानुकूलित कोच से 50 अदद अमानक पानी बरामद किया गया।
Indian Railway: मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें हुईं रि-शिड्यूल, देखें पूरी लिस्ट
28 मई, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर गाड़ी संख्या-15008 के आरक्षित कोच से एक महिला यात्री का हैंड बैग बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया। 29 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल चैकी, हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 02 पर यात्री को छूटा हुआ एक बैग बरामद कर हल्द्वानी चैकी पर जमा किया गया, जिसे जिसे यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया। 29 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, काठगोदाम के स्टाफ द्वारा काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 02 पर यात्री को छूटा हुआ एक मोबाइल व नगद धनराशि बरामद कर काठगोदाम पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications