Mahakumbh Special Train: उधना- गाजीपुर स्पेशल ट्रेन यात्रियों को ऐसे देगी राहत, देखें डिटेल
Mahakumbh News: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09031/09032 उधना-गाजीपुर सिटी-उधना कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन डा. अम्बेडकर नगर (महू) से 17 जनवरी, एवं 16 फरवरी, 2025 को तथा गाजीपुर सिटी से 19 जनवरी एवं 18 फरवरी, 2025 को 02 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
09031 उधना-गाजीपुर सिटी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 17 जनवरी एवं 16 फरवरी, 2025 को उधना से 06.40 बजे छूटकर भरूच से 07.47 बजे, विश्वामित्री से 08.35 बजे, वडोदरा से 09.00 बजे, गोधरा से 11.10 बजे, दाहोद से 12.14 बजे, रतलाम से 13.45 बजे, नागदा से 14.40 बजे, उज्जैन से 16.05 बजे, शुजालपुर से 18.00 बजे, संत हिरदाराम नगर से 19.15 बजे, विदिशा से 20.42 बजे, गंज बासौदा से 21.12 बजे, बीना से 23.10 बजे, दूसरे दिन ललितपुर से 00.10 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई (झांसी) जं. से 02.20 बजे, उरई से 03.42 बजे, गोविन्दपुरी से 06.55 बजे, फतेहपुर से 08.00 बजे, प्रयागराज जं. से 10.20 बजे, मिर्जापुर से11.50 बजे, चुनार से 12.20 बजे, वाराणसी से 14.15 बजे, जौनपुर से 16.00 बजे, तथा औंड़िहार से 17.02
बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 18.05 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: बढ़नी- गोरखपुर के बीच दो जोड़ी सवारी गाड़ी यात्रियों को देगी राहत, यह है पूरा शेड्यूल
वापसी यात्रा में 09032 गाजीपुर सिटी-उधना कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 19 जनवरी एवं 18 फरवरी, 2025 को गाजीपुर सिटी से 00.30 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 01.40 बजे, जौनपुर से 03.00 बजे, वाराणसी से 06.10 बजे, चुनार से 08.07 बजे, मिर्जापुर से 08.30 बजे, प्रयागराज जं. से 10.30 बजे, फतेहपुर से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 13.50 बजे, उरई से 15.42 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई (झांसी) जं. 17.40 बजे, ललितपुर से 19.22 बजे, बीना से 22.00 बजे, गंज बासौदा से 22.38 बजे, विदिशा से 23.08 बजे, तीसरे दिन संत हिरदाराम नगर से 00.20 बजे, शुजालपुर से 01.29 बजे, उज्जैन से 03.50 बजे, नागदा से 04.42 बजे,
रतलाम से 05.30 बजे, दाहोद से 07.03 बजे, गोधरा से 08.32 बजे, विश्वामित्री से 10.07 बजे तथा भरूच से
11.15 बजे छूटकर उधना 12.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12,
साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 एवं एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications