Indian Railway:टूण्डला-आगरा फोर्ट खंड पर हो रहे दोहरीकरण कार्य के चलते बदला ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी डिटेल

Railway Update Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के टूण्डला-आगरा फोर्ट खंड के यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत यमुना ब्रिज एवं आगरा फोर्ट स्टेशनों के यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
- जोधपुर से 14 जून, 2024 को चलने वाली 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस बाँदीकुई-आगरा फोर्ट-टूण्डला के स्थान पर बाँदीकुई-आगरा कैंट-उदी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का आगरा फोर्ट, टूण्डला एवं शिकोहाबाद स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इस गाड़ी का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव आगरा फोर्ट स्टेशन के स्थान पर आगरा कैंट स्टेशन पर दिया जायेगा।

train

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- कासगंज से 12 से 15 जून, 2024 तक चलने वाली 05413 कासगंज-आगरा फोर्ट अनारक्षित विशेष गाड़ी आगरा फोर्ट स्टेशन के स्थान पर ईदगाह आगरा जं. स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- आगरा फोर्ट से 12 से 15 जून, 2024 तक चलने वाली 05414 आगरा फोर्ट-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी आगरा फोर्ट स्टेशन के स्थान पर ईदगाह आगरा जं. स्टेशन से चलाई जायेगी।

यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे किशनगढ़-मंडावरिया स्टेशनों के मध्य सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं परिवर्तित मार्ग पर ठहराव निम्नवत् किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
- काठगोदाम से 08 एवं 15 जून, 2024 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-अजमेर- मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- जैसलमेर से 09 एवं 16 जून, 2024 को चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलायी जायेगी।

Indian Railway: मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें हुईं रि-शिड्यूल, देखें पूरी लिस्ट
परिवर्तित मार्ग पर गाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव
- काठगोदाम से 08 एवं 15 जून, 2024 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग के नारनौल, नीम का थाना, रिंगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना तथा मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- जैसलमेर से 09 एवं 16 जून, 2024 तक चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग के मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रिंगस,नीम का थाना तथा नारनौल स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+