UP News: मुजफ्फरनगर में सिपाही ने चंदौली के शिक्षक की गोली मारकर की हत्या, UP Board की कॉपी लेकर गए थे वहां

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सुर्ती खाने को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही ने गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वहां में उत्तर प्रदेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं वाराणसी से लेकर पुलिस टीम के साथ शिक्षक मुजफ्फरनगर पहुंचने जा रहा था।

रास्ते में सिपाही द्वारा बार-बार सुर्ती खाने के लिए मांगी जा रही थी। इसी बात को लेकर सिपाही और शिक्षक के बीच कहा सुनी हुई। उसके बाद सिपाही ने कारबाईन उठाई और शिक्षक पर गोली चला दिया। गोली लगने के चलते शिक्षक की मौत हो गई।

up-news-dispute-between-constable-and-teacher-while-taking-varanasi-board-exam-copy-to-muzaffarnaga

घटना के बाद उत्तर पुस्तिका ले जा रही वैन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शिक्षक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही वैन में मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद हाई स्कूल के स्टूडेंट की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और संतोष कुमार तथा इंस्पेक्टर नागेंद्र चौहान‚ मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश के साथ ही दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र मौर्य और कृष्ण प्रताप मुजफ्फरनगर के एस कॉलेज में जा रहे थे।

रास्ते में कई अन्‍य जनपदों में भी हाई स्कूल की कॉपियां उत्तरी जानी थी ऐसे में गाड़ी रोककर कॉपियां उतारते हुए लोग रात में मुजफ्फरनगर के एसडी इंटर कॉलेज में पहुंचे। कालेज का दरवाजा बंद होने के चलते लोग वहीं पर वैन में सोने लगे।

वैन में सवार अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि सिपाही चंद्र प्रकाश शराब के नशे में था। रात में वह गाड़ी में सवार लोगों से सुर्ती मांग रहा था। इसी बात काे लेकर शिक्षा को सिपाही में कहासुनी हो गई। कहां सनी के बाद सिपाही नाराज हुआ और अपने कारबाईन उठाई और धर्मेंद्र को गोली मार दी।

मृत शिक्षक चंदौली जनपद के बैराठ रामगढ़ के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी की घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बारे में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा बताया गया कि थाना सिविल लाइन अंतर्गत घटना हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+