UP News: कर दिया 'काला जादू', लाखों का घरेलू सामान ट्रक में लादकर यमुना में बहाने पहुंची युवती, पुलिस भी हैरान

UP News: भले ही दुनिया चांद तक पहुंच गई हो, लेकिन आज भी अंधविश्वास से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हें सुनकर हैरानी होती है। ताजा मामला यूपी के प्रयागराज का है। प्रयागराज में अंधविश्वास के चलते एक लड़की अपना लाखों का घरेलू सामान नदी में फेंकने चली गई।

पुलिस ने जब उसे समझाया तो वह पुलिस कर्मियों से भी उलझ गई। हालांकि, बाद में किसी तरह उसे समझाकर शांत किया गया। इसके बाद वह अपना सामान वापस अपने घर ले गई। जिसने भी ये मामला सुना वो हैरान रह गया।

up-news-did-black-magic-girl-arrived-on-the-pretext-of-household-items-worth-lakhs

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के प्रयागराज जनपद के नैनी कोतवाली अंतर्गत अरैल पुराने घाट का है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के पांडेय हवेली की रहने वाली एक युवती प्रयागराज के नैनी में एक अपार्टमेंट में किराए पर रहती है।

रविवार की दोपहर वह अपने घर का सारा सामान दो मिनी ट्रकों में लादकर अरैल घाट पहुंची। इसके बाद उसने अपना सामान ट्रक से उतरवाकर नीचे रखवा लिया। लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि वह इन सामन को नदी में बहाने जा रही है।

उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अरैल चाैकी प्रभारी परमानंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को सामान नदी में प्रवाहित करने से रोका तो उसने कहा कि उसके सामानों में किसी ने काला जादू कर दिया है।

उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता की मौत वस्तुओं पर काले जादू के कारण हुई थी। अब उसकी मां भी बीमार हैं। ऐसे में वह इन सामानों को नदी में प्रवाहित करना चाहती है। उसने कहा कि इस सामानों को यदि दूसरा कोई भी इस्तेमाल करेगा तो उनके साथ भी कोई अनहाेनी हो सकती है।

चौकी प्रभारी ने उसे सामान प्रवाहित करने से मना किया तो वह नहीं मानी। उसके बाद उन्होंने कहा कि नदी में सामान प्रवाहित करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। उसके बाद युवती अपनी जिद से पीछे हटी और सामान लेकर वापस जाने को तैयार हुई।

इस बारे में चौकी प्रभारी ने बताया कि एक युवती अपने घर के सारे सामान पलंग, कुर्सी, टेबल, आलमारी, कपड़े समेत आभूषण आदि लेकर नदी में प्रवाहित करने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि युवती काफी परेशान लग रही थी। काफी समझाने के बाद वह वापस लौटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+