UP News: केजरीवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निशाना- भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही सरकार
UP Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को समन जारी किया है। इसको लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। बीजेपी ने जहां दिल्ली में केजरीवाल को लेकर पोस्टर लगाए हैं वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी इस मामले को लेकर निशाना साधा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है, "हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार काम कर रही है। सरकार ने कभी भी इससे समझौता नहीं किया है।"
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी करार देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
#WATCH | On ED summons to Delhi CM & AAP national convener Arvind Kejriwal, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "Our Government is continuously working against corruption with a zero-tolerance policy. Government has never compromised with it..." pic.twitter.com/E5ah09iMS1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 2, 2023
जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश होने के लिए नहीं जा रहे हैं। वह आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications