UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- वह जबरदस्त फ्रस्ट्रेशन में है
UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव केहमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश यादव जबरदस्त फ्रस्ट्रेशन में है। वह बहुत ऊंचे सपने देख रहे थे, जो नीचे हो चुके हैं, इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि यूपी में कागजों के बजाय जमीन पर पेड़ लगे होते तो इतनी गर्मी ना होती। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। रणनीति यह बनाई गई है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होगा, वहां पर इस दफा कमल खिलाना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर पर बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई पर कहा है कि उनकी सरकार में अतिक्रमण के विरुद्ध हमेशा कार्रवाई होती रही है। अगर कहीं पर किसी ने गैरकानूनी कब्जा किया है या अवैध निर्माण कराया है तो उस पर कानूनन कार्रवाई की जाती है। इस बारे में अक्सर लोग सरकार और प्रशासन के पास शिकायत करते हैं। उन शिकायतों की जांच करके कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे प्रयागराज, आगामी उपचुनाव में किया भाजपा की जीत का दावा












Click it and Unblock the Notifications