Lucknow News: सागर शर्मा के परिजनों से पूछताछ कर सकती है दिल्ली पुलिस, लखनऊ पुलिस खंगाल रही दस्तावेज

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस बुधवार को 2001 के संसद हमले की बरसी पर संसद में घुसपैठ करने वाले हमलावरों में से एक सागर शर्मा के परिवार के सदस्यों से पूछताछ में जुटी हुई है। सागर शर्मा के परिजनों से पुलिस लगाातर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ

पुलिस ने पुष्टि की कि संसद में घुसकर अराजकता फैलाने वाले दो युवकों में से एक लखनऊ के आलमबाग का रहने वाला है। करीब 27 साल का सागर नाम का यह युवक शहर में ई-रिक्शा चलाता है। सागर अपने पिता, मां और बहन के साथ रहता है। पिता बढ़ई का काम करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलमबाग स्थित उनके घर पहुंची थी और सागर के बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है। आज भी लखनऊ पुलिस ने घर जाकर परिवार से जानकारी हासिल की।

पुलिस उनके परिवार से पूछताछ कर रही है जबकि आज रात दिल्ली से एक टीम आने की उम्मीद है। हालांकि, पुलिस ने युवक या उसके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सागर के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उसने उन्हें बताया कि वह संसद के बाहर एक विरोध रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहा था।

लखनऊ के सागर शर्मा के पिता रोशनलाल से पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। पुलिस की पूछताछ के बाद परिवार के सदस्य घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं और घर के बाहर ताला लटका हुआ है।

हालांकि पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली जिसमें मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक डायरी में कुछ लिखता रहता था। हालांकि घर के बार कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सागर के पिता यह नहीं बता सके कि वह किस संगठन से जुड़ा है। वह प्रदर्शन की बात कहकर दिल्ली गया था लेकिन किसके कहने पर गया था इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले के तह तक जाने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि सागर शर्मा नाम का एक 28 वर्षीय व्यक्ति सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गया और उसे तुरंत पुलिस हिरासत में ले लिया गया। घटनाओं के इस अप्रत्याशित मोड़ ने उनके माता-पिता रोशन लाल शर्मा और रानी शर्मा को सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस के अनुसार, शर्मा लखनऊ के मानक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में रामनगर में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+