UP News: पहले की तुलना में कोरोना के मामले घटे, Lucknow में 15 दिनों में हुई तीसरी मौत
उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में कोरोना फैल चुका है लेकिन अब यूपी में संक्रमित मामलों की संख्या पहले से कम हुई है जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

UP Covid Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर योगी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। अधिकारियों की माने तो लखनऊ में 15 दिनों के भीतर तीसरी मौत कोविड की वजह से हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि इस बात को लेकर राहत की सांस ली है कि पिछले दिनों की तुलना में कोविड मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसलिए लोगों को इससे घबराने की बजाए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए ताकि वो संक्रमित होने से बच सकें।
मंगलवार को लखनऊ में कोरोना से तीसरी मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक और कोविड-19 से संक्रमित मरीज की मौत दर्ज की गई जो पिछले 15 दिनों में तीसरी थी। मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से मरने वालों की संख्या 2,703 हो गई है। मंगलवार को केजीएमयू में एक 46 वर्षीय महिला जिसे कोविड की वजह से भर्ती कराया गया था लेकिन उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था इस वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
आठ अप्रैल को केजीएमयू में भर्ती हुई थी महिला
केजीएमयू की तरफ से कहा गया कि, "महिला स्किन ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित थी और उसे 8 अप्रैल को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उसे गंभीर स्थिति में लाया गया था और सेप्टीसीमिया के कारण कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, प्रवक्ता सुधीर सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण का पता दुर्घटनावश चला था।
लखनऊ में 97 मामले समाने आए
इस बीच, पिछले 24 घंटों में 97 और कोविड-19 मामले सामने आए। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 887 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में 85 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। सबसे ज्यादा 19 मामले अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से, 17 मामले चिनहट सीएचसी से और 12 मामले सरोजनीनगर सीएचसी से सामने आए। शेष मामले अन्य क्षेत्रों से रिपोर्ट किए गए।
कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की जरूरत
इस बीच, जिला निगरानी अधिकारी डॉ. निशांत निर्वान ने कहा, "हम पिछले तीन दिनों में कोविड-19 मामलों में गिरावट देख रहे हैं, यह दर्शाता है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, इसके प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए, लोगों को कोविड-19 का पालन करने की आवश्यकता है।"












Click it and Unblock the Notifications