UP News: आईआईटी बीएचयू मामले को लेकर कांग्रेस 10 जनवरी को प्रदेश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन
UP News: वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस द्वारा 10 जनवरी को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी गई।
अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में स्थित आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद 2 महीने तक वह खुलेआम घूमते रहे उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई।

दो महीने के बाद आरोपियों की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी कर ली गई और आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत भी नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के चलते उन्हें गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम द्वारा रिमांड पर लेकर पिस्टल भी बरामद नहीं की गई।
अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ गए हैं लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हाल ही में साक्षी मलिक के साथ भी अन्याय किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अजय राय द्वारा यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान व्यापारी और महिलाओं के साथ छल किया गया है। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नए सत्र का मूल्य भी सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में हर साल 20 रुपए प्रति कुंतल की दर से गन्ना का मूल्य बढ़ता था।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानों से बिजली बिल माफ करने का वादा किया गया लेकिन अभी तक किसी भी किसान की सिंचाई के लिए बिजली बिल माफ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसे भी मामले देखने को मिल रहे हैं कि किसानों का बिल अब बढ़ कर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications