UP News: सीएम योगी ने देश और प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा-'पर्व-त्यौंहार शांति के प्रतीक'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। देशभर में होली का त्यौंहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि होलिका दहन और होली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। देश और धर्म के मार्ग पर का अनुसरण करना होगा। भ्रष्टाचारी कितना भी ताकतवर हो उसका अंत होना जरूरी है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी हजारों साल की परंपरा अभी तक चली आ रही है। हमारे यहां सनातन धर्म की पहचान है। आने वाली पीढ़ी को पहचान के रूप में हमें देना है। उन्होंने कहा कि जहां भक्ति वहां शक्ति होती है। पर्व त्यौंहार शांति के प्रतीक होने चाहिए। देश के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
