UP News: सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-'जब-जब सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहा, तब-तब अनर्थ हुआ'

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहा। तब-तब अनर्थ हुआ है। उन्होंने कुछ वर्ष पहले वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में हुए बम विस्फोट का उदाहरण देते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया है।

सीएम योगी ने कहा कि इन घटनाओं के समय उत्तर प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उनके समय तमाम आतंकी घटनाएं घटती थी। आज जब भारत में पटाखा भी फूटता है। पाकिस्तान सफाई देने लगता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। वह जानता है कि भारत अब छोड़ने वाला नहीं है। सीएम योगी रविवार को प्रतापगढ़ के लालगंज के नया पुरवा में लोकसभा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

cm yogi

कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में आयोजित सभा में भीड़ देख योगी भी पूरे जोश में आ गए। उन्होंने हाथ उठाकर कहा कि चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब तक पूरे देश के अंदर पहले अनुमान लगाया जा चुका है कि आगे क्या होने जा रहा है। 4 जून के परिणाम के बारे में जनता को पहले से ही पता चल गया है। जीतेंगे तो मोदी ही।

उसके साथ उन्होंने भाजपा के प्रत्येक 10 वर्ष के कार्यकाल की तमाम उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि भारत का कायाकल्प हो चुका है। पहले आतंकी घटनाएं घटित होती थी। नक्सली घटनाएं आए दिन देश में होती थी। आज क्षेत्र में आतंकवाद समाप्त है। नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

सपा के शासन में व्यापारी और बेटियां किस तरह अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी। याद है ना। आज हमने सबसे पहले व्यापारी भाइयों और मां-बहनों को सुरक्षित करने का काम किया है। कांग्रेस सपा के गठबंधन पर व्यंग्य कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह देशवासियों पर जजिया कर लगाने की सोच रहे हैं।

खून पसीने से कमाई गई संपत्ति में से आधी लेने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं निचली जाति के आरक्षण को भी यह मुसलमान को देने की सोच रहे हैं। निचली जाति के आरक्षण पर बैन लगाने की साजिश रच रहे हैं। यह जाति के नाम पर देश को बाटेंगे। सुरक्षा और विकास का माहौल बिगड़ने की कोशिश करेंगे। हर बार की तरह उन्होंने प्रतापगढ़ आंवला का जिक्र किया और सौ पढ़ा ना एक प्रतापगढ़ वाली कहावत को भी दोहराया।

योगी ने अपने भाषण के अंत में अयोध्या में दिव्य राम मंदिर के निर्माण का प्रसंग छेड़ते हुए कहा कि अब आप लोग अयोध्या को नहीं पहचान पाएंगे। राम भक्तों से हाथ उठवाते कहा कि राम भक्त जहां भी रहेंगे। लोक के हित के बारे में सोचेंगे। गरीब के बारे में सोचेंगे। जो रामद्रोही हैं। वह आतंकवादी हैं। राष्ट्रद्रोही भी हैं। याद है ना सपा ने आपके नौजवानों को नौकरी देने से टरकाया था। आप उनको वोट से टरका दीजिएगा।

उन्होंने अंत में सभी को राम भक्त के संबोधन से पुकारा और कहा कि अब 5 दिन मतदान के बच्चे हैं। घर जाकर कम से कम पांच परिवार की सूची बनाएं और उन सभी को 25 को मतदान केंद्र तक ले जाने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+