Power Cuts in UP: बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जतायी नाराजगी, ऊर्जा मंत्री को तलब कर दिए ये निर्देश
Power Cuts Problem in UP: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर घमासान मचा हुआ है। सीएम योगी ने निर्देश दिया था कि 22 जून तक बिजली की कटौती न करें लेकिन न चाहते हुए भी बिजली विभाग को कटौती करनी पड़ रही है। बिजली कटौती की मिल रही शिकायतों को देखते हुए अब सीएम योगी ने शुक्रवार देर शाम को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर हालात का जायजा लिया।
बिजली कटौती पर जतायी नाराजगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य भर में लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज को तलब कर स्थिति में तत्काल सुधार के उपाय करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की जवादेही तय करने के निर्देश
उन्होंने यूपीपीसीएल प्रमुख को अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अधिकारियों की फीडरवार जवाबदेही तय की जाए. वे हर जिले की समीक्षा करें. हर जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसकी नियमित निगरानी जिलाधिकारी करें।
बिजली रोस्टर को तत्परता से लागू करें
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था के संबंध में घोषित नीति, जिसमें जिला मुख्यालयों पर चौबीसों घंटे, तहसीलों में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है, को तत्परता से लागू किया जाए।
जरुरत पड़े तो खरीदें अतिरिक्त बिजली
उन्होंने कहा, "रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराएं। प्रदेश में कहीं भी बिजली की कमी नहीं हो। जरूरत पड़ने पर मांग पूरी करने के लिए अतिरिक्त बिजली खरीदें। उन्होंने कहा कि हर जिले की प्रतिदिन समीक्षा की जाए और जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसकी निगरानी डीएम स्वयं करें।
बिजली की समस्या को प्राथमिकता में रखें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने बिजली की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जानी चाहिए या उन्हें तत्काल प्रभाव से बदला जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications