UP News: काशी में बोले सीएम योगी, कहा-'पिछले 10 वर्ष में मोदी ने काशी का कायाकल्प किया'

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी ने जो मंत्र दिया। वो पूरे देश में गूंज रहा है। काशी का मंत्र था। फिर एक बार मोदी सरकार। जो काशी के मन में है। वो ही पूरे देश के मन में है। काशी की सोच है कि फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी का कायाकल्प किया है। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।

सीएम योगी ने कहा कि काशी ने जो मंत्र दिया है। वह पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। काशी का मंत्र था। फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी सरकार का मंत्र पूरे देश के अंदर गूंज रहा है। उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम देश के अलग-अलग राज्यों में मुझे जाने का मौका मिला है। जो काशी के मन में है। वहीं पूरे देश के मन में है। जो काशी सोचती है। वही पूरा देश सोच रहा है। काशी की सोच है फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। काशी नया रिकार्ड बनाने जा रहा है। काशी के वासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि पिछले 10 वर्ष में मोदी ने काशी का कायाकल्प किया है।

cm yogi

उन्होंने कहा कि काशी सबसे प्राचीन और आध्यात्मिक नगरी है। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। लेकिन आजादी के बाद 70 वर्षों तक उपेक्षा का दंश झेल रही है। सड़के संकरी थी। विकास का अभाव था। ना पानी था। यहां गंगा बहती है। वरुणा नदी बहती है। अस्सी नदी का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया। काशी के घाटों की दुर्गति आप देखते हैं क्या थी। यहां किस प्रकार की व्यवस्था और अराजकता फैली हुई थी। काशी में झूमते हुए तार दुर्घटना को आमंत्रित करते थे। काशी में अव्यवस्था का आलम हो गया था। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने भारत की तकदीर और तस्वीर को बदला है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। सीमा सुरक्षित हुई है। भारत ने केवल सुरक्षित हुआ है। बल्कि आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान भी किया है।

आपको बता दें कि वाराणसी में सातवें चरण में मतदान संपन्न होगा। यहां पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी के लिए प्रचार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+