UP News: सीएम योगी ने महात्मा गांधी को किया नमन, चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 'शहीदों को श्रद्धांजलि' कार्यक्रम में पूज्य बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर भजन संध्या में भी हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम में वीरगति प्राप्त ज्ञात-अज्ञात अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में दीपदान कर उनकी वीरता, संघर्ष और समर्पण को नमन किया।
ज्ञात हो की 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 1948 में इसी दिन नाथूराम गोडसे ने 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 में दिल्ली के बिड़ला भवन में गोली मारी थी। कहा जाता है कि गोली लगने के बाद गांधी जी के के अंतिम शब्द 'हे राम' थे।












Click it and Unblock the Notifications