UP News: सीएम योगी ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, खेल जगत को लेकर कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'खेल जगत के ध्रुव तारे, वैश्विक पटल पर अनेक बार माँ भारती को गौरवभूषित करने वाले फ्लाइंग सिख, पद्म श्री मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ! ध्येय के प्रति आपकी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम सभी युवाओं के लिए अनुकरणीय है।'

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह एक भारतीय धावक थे। उन्हें उड़न सिख का नाम दिया गया था। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक थे। वह एक राजपूत सिख परिवार से थे। भारत सरकार ने 1959 में उन्हें पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया था।
मिल्खा सिंह का जन्म 1929 को पाकिस्तान के गोविंदपुर में हुआ था। बचपन में मिल्खा सिंह को गरीबी और अस्वस्थता के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित रहे। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड छूने के लिए बहुत मेहनत की और आधुनिक खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। मिल्खा सिंह ने 18 जून 2021 को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोविड-19 से पीड़ित होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी का निधन भी कोविड से ही हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications