UP News: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से सीएम योगी ने की मुलाकात, मंत्रिमंडल के नए चेहरों पर लगेगी मुहर
CM Yogi In Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली में पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात के लखनऊ में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार में चेहरों को लेकर आलाकमान की मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुकालात की थी। सीएम राज्यपाल से मुलाकात के बाद गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। सीएम दिल्ली में रात्रि प्रवास करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से भी हो सकती है।
इस दौरान सीएम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार की गई सूची पर मुहर लगवा सकते हैं। इसके बाद राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। तीन राज्यों में बहुमत के साथ चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच देश का सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसकी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है और अंतिम मुहर लगवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली गए हुए हैं। सीएम तीन बजे दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अभी एक बार भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले कई समीकरणों को देखते हुए बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए अभी का समय मुफीद नजर आ रहा है।
बता दें कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से हो रही है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़कर NDA में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर भी योगी सरकार में शामिल होने की मंशा पाले हुए हैं।
ओपी राजभर मौकों पर ऐसे कई बयान भी दे चुके हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि राजभर को भी योगी सरकार में जगह दी जा सकती है। हालांकि इसके अभी कयास ही लगये जा रहे हैं। पूरी स्थिति सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद ही साफ़ हो पाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार अब तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications