UP News: "सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना" का हुआ शुभारंभ, CM योगी ने कहा - 6 साल में बदल गई यूपी की पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 6 साल पहले यूपी का नाम सुनकर ही लोगों को भय होता था।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यूपी की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था इतनी बदहाल थी कि पहले कोई यहां आना नहीं चाहता था लेकिन इन 6 सालों में हमने यूपी को वैश्चिक स्तर पर पहचान देने का काम किया है। अब लोग यहां खुद आने की इच्छा जता रहे हैं।

योगी

मुख्यमंत्री ने किया बीमा योजना का शुभारंभ

लखनऊ में 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' के शुभारंभ एवं प्लेज (PLEDGE) पार्क योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के चेक वितरण अवसर पर योगी ने यह बातें कही। योगी ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों को बिना किसी पक्षपात के सरकारी योजनाओं से जोड़ा है। यूपी देश और दुनिया में जाना जाता है क्योंकि राज्य में निवेशक भागीदारों का विश्वास विकसित हुआ है।

पहले यूपी में कोई नहीं आना चाहता था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ''यूपी की आबादी देश में सबसे ज्यादा है। छह साल पहले कोई यूपी नहीं आना चाहता था लेकिन पिछले हफ्ते आपने आरबीआई और नीति आयोग की रिपोर्ट देखी होगी। ये रिपोर्ट बताती हैं कि यूपी देश में सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बन गया है।''

6 साल में हमने यूपी को बीमारू राज्य से बाहर निकाला

योगी ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां देश की सबसे आबादी निवास करती है लेकिन 6 साल पहले यह बीमारू राज्य की श्रेणी में था। कोई यूपी में आना नहीं चाहता था। यूपी का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा होता था लेकिन आपने देखा होगा कि अब परसेप्शन पूरी तरह से बदल गया है।

मुख्यमंत्री सूक्षम उद्यमी बीमा योजना में पांच लाख की आर्थिक सहायता

विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर सूक्ष्म उद्यम इकाइयों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' का शुभारंभ (5 लाख तक की आर्थिक सहायता) का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा प्लेज (PLEDGE) पार्क योजनान्तर्गत झांसी, हापुड़ एवं सम्भल में निजी औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए विकासकर्ताओं को प्रथम किस्त 1,137 लाख का चेक वितरण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+