UP News: सीएम योगी ने किसान हित में पहले बड़े फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसान हित में पहले बड़े फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'किसान-कल्याण हेतु निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 6 लाख 75 हजार अन्नदाता किसानों समेत देश भर के 9.26 करोड़ से अधिक किसान बंधुओं के खाते में ₹20 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित हुई है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कृषि सखियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। आजादी के बाद वर्ष 2014 में पहली बार किसान भाई-बहन देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके सुखद परिणाम देश के सामने हैं। आज किसानों की आमदनी बढ़ी है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसान बंधुओं और कृषि सखियों को बधाई और प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार !'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है। इसमें देशभर के 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि हस्तांतरित हुई है। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान हित में पहले बड़े फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
किसान-कल्याण हेतु निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की उपस्थिति में आज वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 6 लाख… pic.twitter.com/6nVWxmE7Et
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications