UP News: सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि '140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु प्रतिबद्ध आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई ! आपकी अविराम साधना का ही प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र का नव उत्थान हुआ है। गरीब, महिला, युवाओं के साथ ही देश के वंचित वर्ग का जीवन आसान हुआ है। विरासत, विकास व विश्वास को संजोए यह अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धि देश और NDA परिवार को गौरवभूषित तथा हर्षित करने वाली है। 140 करोड़ भारतवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए साधनारत प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल निसंदेह आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते हुए भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध होगा। भारत माता की जय !'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह चल रहा है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण चल रहा है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications