UP News: सीएम योगी ने एमपी के सीएम मोहन यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ! प्रभु श्री राम की कृपा से आपको सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।'

आपको बता दें कि आज देशभर में होली का त्योंहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होली मना रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज जन्मदिन भी है। इस मौके पर उन्होंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सीएम यादव ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हुए हादसे के घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।












Click it and Unblock the Notifications