UP News: चतुर भैंस! थाने में बंधी भैंस ने ढूंढ लिया 'असली मालिक', पल भर में हल हुई समस्या
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से भैंस को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भैंस एक ऐसा जानवर है जिसे लेकर कई तरह के चुटकुले बनते रहे हैं।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि भैंसें बुद्धिमान नहीं होती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रतापगढ़ जिले के थाने में बंधी एक भैंस ने पल भर में पुलिस की समस्या हल कर दी। इस मामले को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि भैंस वाकई बुद्धिमान होती है।
चोरी हो गई थी भैंस
दरअसल, यह पूरा मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि महेशगंज थाना अंतर्गत राय अस्करनपुर के रहने वाले नंदलाल सरोज की भैंस मंगलवार को अचानक गायब हो गई थी।
गायब होने के बाद नंदलाल ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में नंदलाल को पता चला कि उसकी भैंस पूरे हरिकेश गांव के रहने वाले हनुमान सरोज ने बांध लिया है।
जानकारी मिलने के बाद नंदलाल जब उसके पास पहुंचा तो हनुमान सरोज ने कहा कि वह उसकी भैंस है और वह देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरा मामला थाने पर पहुंचा।
भैंस को भी थाने पर ले जाया गया। थाने पर पहुंचने के बाद दोनों पशुपालक अपनी दावेदारी साबित करते रहे। इस मामले को लेकर पुलिस काफी परेशान हुई। कोई भी पक्ष करने के लिए तैयार नहीं था।
भैंस खुद कर ली असली मालिक की पहचान
मामले का कोई हल नहीं निकल रहा था ऐसे में थाने में तैनात दरोगा अवधेश शर्मा को एक उपाय सूझी। उन्होंने नंदलाल सरोज और हनुमान सरोज को थाने से बाहर कर दिया।
दोनों को थाने के गेट पर खड़ा कर दिया गया उसके बाद भैंस को खूंटे से छोड़ा गया और दोनों को बुलाने के लिए कहा गया। खूंटे से छूटने के बाद भैंस सीधे नंदलाल के पास पहुंच गई।
उसके बाद हनुमान सरोज हंगामा करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेज दिया। इस मामले को लेकर पुलिसकर्मियों में भी खूब चर्चा होती रही। वहीं लोगों का कहना है की भैंस भी काफी चालाक होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications