UP : राजस्थान-मध्य प्रदेश पर रहेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का खास फोकस, इन जगहों पर होंगी चुनावी रैलियां
Assembly Elections: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की मुखिया मायावती नवंबर के पहले सप्ताह से चार राज्यों में अपनी चुनावी रैलियां शुरू करेंगी। इसको लेकर पार्टी के स्तर पर पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। सबसे ज्यादा आठ-आठ रैलियां वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में करेंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती अपने उम्मीदवारों के समर्थन में राजस्थान और मध्य प्रदेश में आठ-आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में दो-दो रैलियों को संबोधित करेंगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाकर रैलियों की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती नवंबर के पहले सप्ताह में चार चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करेंगी। मध्य प्रदेश में बसपा प्रमुख दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, मुरैना और भिंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
बसपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में राजस्थान और मध्य प्रदेश में आठ-आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में दो-दो रैलियों को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाकर रैलियों की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
रैलियां उन इलाकों में आयोजित की जा रही हैं जो बसपा का गढ़ माने जाते हैं। मध्य प्रदेश में 6, 7, 8 और 14 नवंबर को और राजस्थान में 17, 18, 19 और 20 नवंबर को रैलियां आयोजित की जाएंगी। मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दो रैलियां और 22 नवंबर को तेलंगाना में दो रैलियां संबोधित करेंगी।
बसपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। राजस्थान और तेलंगाना में पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में, बसपा को 5.01% वोट मिले और दो सीटें मिलीं। राजस्थान में उसे 4.03% वोट मिले और 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा को 3.9% वोट मिले और दो सीटें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications