UP News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बीजेपी ने झोंकी ताकत, नेताओं को पकड़ाया ये टास्क

Bhartiya Janta Party: भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के विजन और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर घर घर पहुंच रही है। इसी क्रम में संगठन की तरफ से नेताओं को टास्क पकड़ाया जा रहा है। बीजेपी यूपी संगठन ने कई नेताओं को अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी

विकसित भारत संकल्प यात्रा'' मोदी की गारन्टी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर जन-जन को जोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प यात्रा के माध्यम से हर गांव की हर दहलीज तक पहुंच रहा है।

प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, सोमेन्द्र तोमर मेरठ, जसवन्त सैनी मुजफ्फरनगर, सतीश चन्द शर्मा बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी, नन्द गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज, अरूण कुमार सक्सेना बुलंदशहर, संजीव गोंड सोनभद्र में यात्रा में सम्मिलित होगे।

गौरतलब है कि केद्र सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के रांची से 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का आरंभ किया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में चलेगी जो की 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों से गुजरेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+