UP News: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, जहर खाकर दी जान, एक साथ जलीं चिताएं

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक हादसा से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

यह मार्मिक घटना किरतपुर थाना क्षेत्र के मसनपुर गांव की है। गांव के रहने वाले 45 वर्षीय भीम सिंह पिछले कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज ऋषिकेश के एम्स और देहरादून के डोईवाला जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा था। उनकी पत्नी, 42 वर्षीय राजकुमारी, हर पल उनकी सेवा में लगी रहीं-दिन हो या रात, अपने पति की देखभाल में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

Bijnor husband-wife

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खाई जहर

सोमवार शाम को इलाज के दौरान भीम सिंह ने आखिरी सांस ली। जब अगली सुबह उनका शव गांव पहुंचा, तो राजकुमारी खुद को संभाल नहीं सकीं। शव से लिपटकर वो फूट-फूटकर रोती रहीं, मानो उनका सब कुछ छिन गया हो। थोड़ी देर बाद राजकुमारी अचानक चुपचाप अपने कमरे में चली गईं। जब परिवारवालों ने काफी देर तक उन्हें बाहर नहीं देखा, तो दरवाजा खोला-अंदर राजकुमारी बेहोश पड़ी थीं। आनन-फानन में उन्हें पास के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गंगा बैराज पर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया

इस घटना ने सबका दिल झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमारी ने कीटनाशक खाकर जान दी। पति की मौत का ग़म उनके लिए इतना बड़ा था कि वो अकेले जीने का हौसला नहीं जुटा सकीं। पूरा गांव इस प्रेम और समर्पण की मिसाल को विदा देने उमड़ पड़ा। गंगा बैराज पर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर एक साथ किया गया। जैसे पूरी ज़िंदगी साथ बिताई, वैसे ही आख़िरी सफर भी साथ तय किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ यह दलित परिवार बेहद साधारण था और मजदूरी कर गुजारा करता था

इस घटना से गांव में इतना गम था कि पड़ोसियों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+