UP: दीपावली से पहले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी, योगी सरकार उठाएगी ये कदम
New Power Rate in UP: उत्तर प्रदेश में बिजली की नई दरें लागू होने से उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश के एक करोड़ 20 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने जा रही है। माना जा रहा है कि बिजली की ये दरें लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेंगी। उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में कटौती का यह फैसला अहम फैसला बताया जा रहा है। हालांकि अभी सरकार के भीतर चल रही इस कवायद को लेकर काफी उहापोह की स्थिति चल रही है क्योंकि यूपीपीसीएल ने इस तरह के किसी भी प्रस्ताव से इंकार किया है।

बिजली विभाग के सूत्रों की माने तो यूपी में जल्दी ही बिजली दरें कम करने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा है उसमें ईधन अधिभार शुल्क में 18 से 38 पैसे तक कमी की बात कही गई है।
बिजली विभाग के फैसले से घरेलू बीपीएल उपभोक्ता के बिल में 18 पैसे/यूनिट की कमी आएगी जबकि सामान्य उपभोक्ता के बिल में 26 से 43 पैसे प्रति यूनिट राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को उनके नलकूप के बिजली बिल में 13 से 30 पैसे प्रति यूनिट कम करने का प्रस्ताव दिया है।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने कॉमर्शियल/व्यवसायिक बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। तैयार प्रस्ताव के अनुसार कॉमर्शियल बिजली बिल में 34 से 38 पैसे प्रति यूनिट की कटौती मिलेगी।
इसके साथ ही भारी उद्योग से जुड़े उपभोक्ता के बिल में 33 से 38 पैसे प्रति यूनिट की राहत देने की बात प्रस्ताव में है। राज्य में सभी तरह के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यूपी सरकार को करीब 1055 करोड़ का आर्थिक बोझ उठाना होगा।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि,
कंपनियों पर कुल लगभग 33122 करोड़ सरप्लस निकल रहा है। इसलिए आगे भी प्रदेश की बिजली कंपनियां ना चाह कर भी फ्यूल सरचार्ज में कोई भी बढोतरी या बिजली दरों में कोई इजाफा तब तक नहीं कर पाएंगी, जब तक उपभोक्ताओं का हिसाब बराबर नहीं हो जाता।
वर्मा ने कहा कि अप्रैल मई जून 2023 क्वार्टर 1 के लिए जो आकलन पावर कारपोरेशन ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को लाभ दिए जाने कुल 1055 करोड के आधार पर अलग-अलग श्रेणी बार उपभोक्ताओं की बिजली दरों में कमी के लिए प्रस्ताव दाखिल कर दिया है वह 18 पैसे प्रति यूनिट से लेकर रूपया 69 प्रति यूनिट तक है।
जानिए UPPCL के चीफ ने क्या कहा
हालांकि बिजली की दरों में कटौती को लेकर यूपीपीसीएल के चीफ आशीष कुमार गोयल से जब पूछा गया कि क्या 2023-24 की पहली तिमाही के लिए ईंधन सरचार्ज में कटौती का कोई प्रस्ताव है, तो उन्होंने कहा कि, "यूपीपीसीएल ने न तो नियमित टैरिफ में और न ही ईंधन अधिभार में कोई बदलाव प्रस्तावित किया है।"
उन्होंने कहा, ईंधन अधिभार में संशोधन प्रत्येक वित्तीय वर्ष की हर तिमाही में किया जाने वाला एक नियमित और अनिवार्य कार्य है और इसे किसी विशेष तिमाही के लिए ईंधन (डीजल, कोयला) के आधार पर बढ़ाया या घटाया या अपरिवर्तित छोड़ा जा सकता है। यूपी विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है।''












Click it and Unblock the Notifications