UP News: 2024 से पहले RLD की बड़ी तैयारी, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए किया बड़ा काम
RLD News: आम चुनाव से पहले अब यूपी में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने के लिए RLD ने 10 नवंबर को सहारनपुर से चौधरी चरण सिंह किसान रथयात्रा निकालने का फैसला किया है। आरएलडी के नेताओं की माने तो 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दिल्ली में समाप्त होगी।

यह यात्रा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़, आगरा और पश्चिम यूपी के अन्य जिलों से होकर गुजरेगी। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता के जीवन और कार्यों से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) पश्चिम यूपी के 75 निर्वाचन क्षेत्रों में चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकालेगी।
रालोद नेता नीर पाल ने कहा कि इस यात्रा को निकालने का कारण युवाओं को पूर्व पीएम के जीवन और कार्यों से परिचित कराना है। यात्रा 10 नवंबर को सहारनपुर से शुरू होगी और 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दिल्ली में समाप्त होगी, जो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़, आगरा और पश्चिम यूपी के अन्य जिलों से होकर गुजरेगी।
पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी नीरपाल को यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि युवा पीढ़ी, खासकर जाट, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के बारे में ज्यादा नहीं जानते हो जिन्होंने जीवन भर किसानों, गरीबों और मजदूरों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी और पीएम, सीएम के रूप में लोगों की सेवा की। इस यात्रा को निकालने का कारण युवाओं को पूर्व पीएम के जीवन और कार्यों से परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह पर एक पुस्तिका तैयार की जा रही है और यात्रा के दौरान युवाओं के बीच वितरित की जाएगी। वेस्ट यूपी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का केंद्र है।
यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 5000 स्मृति चिन्ह खरीदे गए हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications