Bhadohi News: लड़की ने रो-रो कर बताई आपबीती, दंग रह गई पुलिस और फिर...
UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को आपबीती बताई है। लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी कहानी बताई। यह सब सुन पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के भदोही में एक लड़की के साथ रेप कर उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल यादव पर 20 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।
ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव अपने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई की ससुराल में आता जाता था। इस दौरान उसकी उसकी बातचीत लड़की से होने लगी। आरोपी ने रेप करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। मेडिकल जांच अभी नहीं कराई गई है.












Click it and Unblock the Notifications