UP News:खेत जाते समय कर लिया युवती का अपहरण, कई दिनों तक करते रहे दुष्कर्म, फिर पुलिस ने भी किया यह घिनौना काम
Barabanki News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती को पहले दुष्कर्म का दंश सहना पड़ा फिर न्याय के लिए धक्के खाने पड़े और अपमानित होना पड़ा। दरअसल, मसौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती घर से खेत जा रही थी। इसी बीच गांव का रहने वाला अंकित अपने दोस्तों के साथ उसे कार में जबरन उठा लिया।
पीड़िता के मामा के अनुसार किशोरी को 25 अगस्त को 10 घंटे तक त्रिलोकपुर चौकी में बिठाए रखा गया। वहीं आरोपी व उसके छह साथी कुर्सी पर बैठकर अश्लील बातें करते रहे। इसके बाद लखनऊ, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर युवती को ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे छोड़ दिया।

10 घंटे बैठाया थाने में
जब युवती अपने मामा के साथ त्रिलोकपुर पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने उसे शर्मशार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 25 अगस्त को पुलिस ने उसे थाने में 10 घंटे बैठाए रखा।
आरोपियों को दी कुर्सी
इतना ही नहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को कुर्सी पर बैठाए रखा और पीड़िता की एक न सुनी।
UP Sipahi Bharti:CM के फूलप्रूफ प्लान को भेद नहीं पाया पेपर लीक और सॉल्वर गैंग, पेपर लीक कानून का दिखा असर
पुलिस के सामने करते रहे अश्लील बातें
इतना ही नहीं सभी आरोपी पुलिस और पीड़िता के सामने ही अश्लील बातें करते रहे।
मामा के खाते में भेजे पैसे
आरोप है कि पुलिस की शह पर आरोपी की ओर से सुलह के लिए पीड़िता के मामा को ऑनलाइन 50 हजार रुपये भेज दिए गए।
एसपी ने की करवाई
जब मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications