'दरवाजा अंदर से बंद था चारो तरफ फर्श पर ...', साथी का शव कमरे में देख दोस्त ने बताई पूरी कहानी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रशिक्षु दरोगा ने थाने के अंदर खुद को गोली मार ली।
पुलिस के अनुसार कानपुर जिले के मूल निवासी अरुण कुमार यादव (26) वर्ष 2023 बैच के दरोगा थे। बीते मार्च महीने में ही जिले में पोस्टिंग के बाद प्रशिक्षु दरोगा के रूप में कोठी थाने में तैनात किया गया था। जहां कानपुर के निवासी ही दूसरे प्रशिक्षु दरोगा विशेष कुमार की भी पोस्टिंग हुई थी। दोनों थाने में एक ही कमरे में रहते थे।

UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेगी योगी सरकार
एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि अरूण का शव पड़ा था। पास में ही काफी खून बिखरा था और पिस्टल पड़ी थी। मामले की छानबीन की जा रही है
सूचना पाकर एसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी आनन फानन मौके पर पहुंच गए। कानपुर में रह रहे परिजनों को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिएगा
कोठी थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दरोगा अरुण कुमार यादव कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के 1621 लवकुशपुरम के निवासी थे। इनके पिता सुरेन्द्र सिंह यादव भी दरोगा हैं।












Click it and Unblock the Notifications