Budaun Case: दिल्ली में रुककर जावेद ने बनाई थी यह योजना, सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश
Badaun News: बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद ने सरेंडर से पहले पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने यह प्लानिंग दिल्ली में रहकर तैयार की थी। बदायूं हत्याकांड में अभी तक हत्या करने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की छानबीन में यह जरूर पता चला है कि बरेली में समर्पण से पहले जावेद ने ही अपना वीडियो बनवाकर वायरल कराया था।
साजिद के एनकाउंटर के बाद जावेद बुरी तरह डर गया था। उसे डर था कि पुलिस उसका भी एनकाउंटर कर देगी।
इसलिए वह पूरी प्लानिंग के साथ समर्पण करने आया था। वीडियो वायरल कराना भी उसकी प्लानिंग का ही हिस्सा था। इसमें उसने न सिर्फ खुद को बेकसूर बताया, बल्कि अपनी बेगुनाही के तमाम सबूत होने की भी बात कही।

वीडियो वायरल होने के बाद ही वह बरेली सेटेलाइट पुलिस चौकी पर समर्पण करने पहुंचा था। जावेद बदायूं से भागने के बाद एक रात सहसवान अपनी ससुराल में रुका और फिर दिल्ली चला गया।
आरोपी साजिद के खिलाफ एनकाउंटर के मुकदमे की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 19 मार्च की शाम आरोपी साजिद दोनों बच्चों की हत्या करके इकलहरी मुजाहिदपुर होते हुए शेखूपुर के जंगल की ओर भागा था। लोगों की सूचना पर पुलिस भी उसके पीछे लगी थी।
शेखूपुर के जंगल में उसे रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में साजिद मारा गया था। इस संबंध में एसआई सुमित कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
अब इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह भी हो सकता है कि साजिद बीमार न हो, जावेद ने पुलिस से झूठ बोला हो। सभी तथ्यों की गहनता से छानबीन करने के लिए यह विवेचना कराई जा रही है।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शनी ने कहा कि 'दोनों हत्यारोपियों की कॉल डिटेल खंगाली गई है, लेकिन अभी उसमें कोई ऐसा मोबाइल नंबर नहीं मिला है और न ही किसी से लगातार बात हुई है। जैसा कि जावेद ने बताया था कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था। उसने यह भी बताया था कि वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था, जो तंत्र क्रिया करते थे।'












Click it and Unblock the Notifications