UP News: यूपी में 100 रुपये किलो मिल रही है दाल? कृषि मंत्री ने दिया ऐसा बयान, विपक्षी नेताओं ने ली चुटकी
UP News: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सूर्य प्रताप शाही यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि प्रदेश में अरहर की दाल 100 रुपया किलो मिल रही है।
कृषि मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर मजे लेने लगे और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाने लगे। विपक्ष के नेताओं द्वारा भी वीडियो को शेयर करते हुए अरहर की दाल को लेकर सवाल उठाया गया है।

समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा ने वायरल वीडियो के आधार पर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला है। भाजपा पर हमला बोलते हुए लालजी वर्मा ने एक्स पर लिखा है कि "100 रुपए किलो से ज्यादा दाल कहीं नहीं है 100 रुपए किलो है दाल..."
आगे उन्होंने लिखा है कि "यूपी के कृषि मंत्री दाल का भाव बताकर प्रेस कांफ्रेंस में हंसने लगे तो जूनियर मंत्री ने भी यही किया। पत्रकारों ने पूछा कहां मिल रही है 100 रुपए किलो तो मंत्री जी फिर हंसने लगे।"
लगता है यूपी के माननीय कृषि मंत्री जी किसी और ग्रह पर रहते हैं इसीलिए इन्हें दाल का दाम मालूम नहीं है,इस समय अरहर की दाल 200 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।"
इसी तरह कांग्रेस द्वारा भी कृषि मंत्री के दिए बयान पर तंज कसा गया है। यूपी कांग्रेस के एक्स अकाउंट से लिखा गया है कि "लोकसभा नतीजा ने इन लोगों को आटे तेल का भाव बता दिया अब अगले विधानसभा चुनाव के नतीजे इनको दाल का भाव भी बता देंगे।"
कौन सी दाल मिल रही 100 रुपए किलो
दरअसल कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को लोग भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किए थे। बताया जा रहा है की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में अरहर दाल की कीमत 100 रुपए से अधिक नहीं है।
उसके बाद वहां मौजूद पत्रकार उनसे दाल का नाम पूछ लिए तो वह हंसने लगे। अरहर के दाल का दाम गलत बताने के साथ ही उनका हंसता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विपक्ष के नेता तंज कसने लगे।












Click it and Unblock the Notifications