UP News: अमेठी के सांसद केएल शर्मा के शपथ पत्र में हुई बड़ी चूक, क्या हो सकता है बड़ा नुकसान?
Uttar Pradesh News:

यह हुई है गलती
दरअसल, किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जो शपथ पत्र भरा था, उसमें 18वीं लोकसभा की जगह 17वीं लोकसभा लिखा हुआ है। यह जांच का विषय है। लेकिन वन इंडिया खबर की पुष्टि नहीं करता है। इस बारे में एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच की जाएगी। यह भूलवश हो सकता है।किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं बीजेपी की स्मृति ईरानी को हराया था।
किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जनता के सामने सत्ता शासन का दबाव नहीं चलता है। भाजपा पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों को भी जनता ने भगाया। विपक्ष की लड़ाई जनता के दम पर लड़ी जाती है।
सांसद ने कहा कि चुनाव के दौरान सत्ता के दबाव में लोग सामने नहीं आए, लेकिन फिर भी पार्टी के लिए काम किया और रिजल्ट दिखा। आज जो अमेठी में इतनी बड़ी जीत मिली है, यह महागठबंधन के प्रयास से रंग लाया और सभी ने कंधे से कंधा जोड़कर मेहनत की। कहा कि विकास कार्यों के लिए सांसद निधि के साथ अन्य स्रोतों पर यहां की जनता निर्णय करेगी। आप लोग इसकी रूपरेखा ऐसी तैयार करिए की सीधा फायदा जनता को मिले। सांसद निधि में भ्रष्टाचार नहीं करना है। मेरे पास अपना व्यवसाय है। उसी से मेरा काम चलता है।












Click it and Unblock the Notifications