UP News: हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में अलर्ट जारी
हरियाणा में फैली सांप्रदायिक हिंसा के बाद पाश्चिमी यूपी के 11 जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Alert in 11 districts of western UP: हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर यूपी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यहां मंगलवार बताया कि पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिसमें पिछले तीन दिनों में चार लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ और मथुरा समेत सात जिलों की सीमाएं हरियाणा से लगती हैं। अलर्ट मुख्य रूप से मथुरा के लिए जारी किया गया था क्योंकि इस जिले के कोसी कला और बरसाना कस्बों की सीमा नूंह से लगती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिन अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया उनमें आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड, अलीगढ़, शामली और गौतम बौद्ध नगर शामिल हैं।
संवेदनशील जिलों में बढ़ाई गई सतर्कता
स्पेशल डीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि राज्य पुलिस मौजूदा सावन महीने के दौरान पहले से ही अलर्ट पर थी, जबकि हरियाणा हिंसा के मद्देनजर संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ और मथुरा समेत सात जिलों की सीमाएं हरियाणा से लगती हैं।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रूप से मथुरा और अलीगढ़ 84 कोसी परिक्रमा के कारण संवेदनशील हैं, 297 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा जिसमें हरियाणा के मेवात जिले के कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय करते हुए मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आईजी (आगरा रेंज) दीपक कुमार ने कहा कि मथुरा में कोटवन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां से यातायात में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटवन सीमा की ओर जाने वाले वाहनों को विभिन्न मार्गों से दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इसी तरह, फिरोजाबाद में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications