'जनता अब परिवर्तन के मूड में हैं, हम सभी को अभी से..,' अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील
Akilesh Yadav News Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से करहल विधानसभा छोड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही आगे की योजना पर प्रकाश डाला।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने करहल विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें बताया कि मै दो जगह से चुनाव जीत गया हूं। कोई एक जगह मुझे छोड़नी पड़ेगी। मैंन करहल विधानसभा छोड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यह सीट छोड़ रहा हूं। यहां के लोगों को नहीं। यहां की जनता से मेरा जुड़ाव बना रहेगा। मै आप सब की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी जब चाहे जिस समय चाहे अपनी समस्या मुझे बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 है। हम सभी को अभी से इसके लिए लगना होगा। मैं जानता हूं यूपी की जनता अब परिवर्तन के मूड में हैं। वर्ष 2024 का चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया।उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications