UP News: अखिलेश ने किया पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी का ऐलान, सभी जातियों को साधने की कवायद
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग की नई टीम का ऐलान किया है। इस टीम में पिछड़े समाज से जुड़ी जातियों को साधने का प्रयास किया गया है।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा के पिछड़ा वर्ग की टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में 147 सदस्यों को जगह मिली है। अखिलेश की इस टीम पर ही 2024 में पिछड़ा वर्ग को साधने का दारोमदार होगा।
9 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव बनाए गए
अखिलेश की ओर से बनाई गई कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्ष और चार महासचिव बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की टीम में तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया, अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता 'साहू', रामसेवक पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सपा के चीफ अखिलेश पहले से ही इस बात पर जो दे रहे हैं कि इस बार पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक मिलकर ही सरकार का रुख तय करेंगे। इसको देखते हुए अखिलेश का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अखिलेश ने बनाई 147 सदस्यों की कार्यकारिणी
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता 'साहू', रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया को शामिल किया गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 13, 2023
इसके अलावा इस टीम में 4 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं जिसमें अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष,निशीथ रंजन (नयन वर्मा) को शामिल किया गया है जबकि इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications