रात में एक बजे मां की खुली नींद, पास सो रही बेटी थी गायब, अब इस हाल में खेत किनारे मिली युवती,उड़े होश
Sahjahanpur News Uttar Pradesh:

युवती सात मई को रात 11 बजे मां को बताकर किसी काम से घर के बाहर निकली थी। रात करीब एक बजे मां जागी तो बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। तलाश के बीच शनिवार सुबह उसका शव मिल गया। एसपी सिटी संजय कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
युवती के परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगाया। पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। मृतका के घर के सामने ही तीन डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार अपनी जमीन बताता है। पड़ोसी ने भूमि पर छप्पर डालकर कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पहले छप्पर गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बात पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने डांट-फटकार कर मामले को शांत करा दिया था। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी काफी परेशान करते थे। घर में ईंट-पत्थर फेंकते थे। शौचालय के पास रात 12 बजे तक बैठकर अश्लील बातें करते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications