UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार और स्लीपर बस में टक्कर, दोनों वाहन खाई में गिरे, 7 की मौत, 40 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात में भीषण हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जब की 40 लोग घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर इटावा जनपद के उसराहार थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि नागालैंड नंबर के स्लीपर बस 60 यात्रियों को लेकर रायबरेली से दिल्ली जा रही थी।

up-news-7-no-more-and-40-injured-in-accident-on-lucknow-agra-expressway

वहीं दूसरी तरफ एक कार में सवार कुछ लोग आगरा की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन उसराहार थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई।

सामने अचानक वाहन आने के बाद बस चालक बस को काबू में नहीं कर सका और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों वाहन एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में चले गए।

हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। फंसे हुए यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

इधर घटना की जानकारी के बाद एसएसपी संजय वर्मा और एएसपी सत्यापाल सिंह और एसडीएम राघव विक्रम सिंह, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम के साथ ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे बाद कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला गया।

उसके बाद हादसे में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कालेज में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में घायल 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+