Rain in UP: 24 घंटे में बारिश से 12 लोगों की मौत, बाढ़ को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार
यूपी में पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है। सरकार हिमाचल में फंसे लोगों को भी यूपी लाने की तैयारी में जुटी हुई है।
Rain in UP: उत्तर प्रदेश में लगाातर हो रही बारिश ने यूपी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी में कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।
गंगा-युमान खतरे के निशान से उपर
अधिकारियों की माने तो गंगा बदायूं जिले के कछला ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और यमुना मुजफ्फरनगर जिले के मवी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

यूपी में भारी बारिश जारी
लखनऊ, राहत आयुक्त ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी है। सहारनपुर में, 92 गांवों और 16 शहरी इलाकों में बाढ़ आ गई, जबकि जिला प्रशासन ने बुधवार को 512 लोगों को बाढ़ आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया।
सहारनपुर में बाढ़ का कहर
सहारनपुर में, 92 गांवों और 16 शहरी इलाकों में बाढ़ आ गई, जबकि जिला प्रशासन ने बुधवार को 512 लोगों को बाढ़ आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया। मुज़फ़्फ़रनगर में, दो गांवों में बाढ़ आ गई और प्रशासन ने 200 लोगों को बाढ़ आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया।
24 घंटे में 12 लोगों की मौत
यूपी राहत आयुक्त जीएस नवीन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में यूपी में 12 मौतें हुई हैं। एक की मौत बिजली गिरने से हुई, नौ की डूबने से, एक की मौत भारी बारिश के कारण और एक की मौत सांप के काटने से हुई।
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
हरियाणा में यमुना नदी पर हथिनी कुंड बैराज से 1.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राज्य सरकार ने पश्चिमी यूपी के जिलों शामली, गाजियाबाद, गौतम बौद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
शामली के पांच गावों में पानी भरा
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि शामली जिले के पांच गांवों में पानी भर गया है। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा जिलों में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है. सहारनपुर में पिछले तीन दिनों में 2,000 लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि बिजनौर और मुरादाबाद जिलों में स्थिति सामान्य है।
कई जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। बाराबंकी, बहराईच, गोंडा, हापुड, कन्नौज, चित्रकूट और सोनभद्र में 30 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 16 जिलों में अत्यधिक बारिश, 18 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, 19 जिलों में सामान्य बारिश, 18 जिलों में कम बारिश और चार जिलों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई।
राहत आयुक्त ने कहा कि उच्च स्तरीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तर प्रदेश के सभी लोग घर लौट रहे हैं और मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications