UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज! सपा देगी करारी टक्कर; सर्वे में समझें चुनावी रण
यूपी निकाय चुनाव दो चरणों यानी 4 मई और 11 मई को होने हैं। ऐसे में एक सर्वे में सामने आया है कि बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिलेगे। वहीं, सपा करारी टक्कर देगी।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की तैयारियों जोर पकड़ रही हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे है। इस निकाय चुनाव हर दल ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने पाले में गिराना चाहता है। इसीलिए पार्टियां भी सिर्फ अपने जिताऊ उम्मीदवार पर ही दांव लगा रही हैं। वजह है, '2024 के लोकसभा चुनाव'। दरअसल, निकाय चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल निकाय चुनाव में कोर कसर नहीं छोडना चाहता है। इसी बीच चुनावी रण की जमीनी हकीकत को जानने के लिए एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया। जिसके आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी निकाय चुनाव में जीत का झंडा फहराएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी करारी टक्कर देगी।
आइए आंकड़ों में समझें किसके खाते में कितने फीसदी गिरेंगे वोट...
बीजेपी - 45 फीसदी
समाजवादी पार्टी - 31 फीसदी
बसपा - 8 फीसदी
कांग्रेस - 7 फीसदी
अन्य दल - 9 फीसदी (अनुमान)
दो चरणों में मतदान, 13 को रिजल्ट
आपको बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों यानी 4 मई और 11 मई को होंगे। वहीं, 13 मई को मतगणना होगी और रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे। बीजेपी एक तरफ मुस्लिम वोटर्स पर फोकस जमाए हुए है। वहीं, बसपा दलित और मुस्लिमों दोनों को कवर करना चाहती है। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन के साथ चुनावी रण में उतरने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications