UP MLC Election Bypoll: SP ने दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, BJP के दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

UP MLC Election Bypoll 2023: यूपी में निकाय चुनाव की शानदार सफलता के बाद अब बीजेपी एमएलसी चुनाव में जुट गई है। बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन कर दिया।

बीजेपी

Bharatiya Janata Party (BJP) candidates: उत्तर प्रदेश में MLC की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों, पद्मसेन चौधरी और कुंवर मानवेंद्र सिंह ने नामांकन के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके दो डिप्टी, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस बीच सपा ने भी अपने उम्मीदवारों - राम करण और राम जतन राजभर को दो सीटों पर उतारा है। अब मतदान 29 मई को होगा।

बीजेपी आसानी से जीतेगी दोनों सीटें

यूपी विधानसभा में 274 विधायकों की अपनी ताकत को देखते हुए, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास अपने उम्मीदवारों को परिषद में जिताने का अच्छा बहुमत है। बनवारी लाल दोहरे के निधन और लक्ष्मण आचार्य की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के बाद दो सीटें खाली हो गई थीं।

दलित की जगह इस बार बीजेपी ने पिछड़ा और ठाकुर उतारा

गौरतलब है कि दोहरे और लक्ष्मण दोनों ही दलित थे। चौधरी कुर्मी पिछड़े हैं, जबकि सिंह ठाकुर हैं। मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में हालिया हार के बाद उनका "साहस" वास्तव में "सराहनीय" था।

बहराइच से सांसद रह चुके हैं पद्दमसेन चौधरी

पद्मसेन चौधरी एक अनुभवी भाजपा नेता और बहराइच से पार्टी के पूर्व सांसद हैं। उनके पिता रुद्रसेन चौधरी भी जनसंघ के सांसद थे। 1996 में अपने पिता की मृत्यु के बाद पद्मसेन चौधरी पहली बार बहराइच से सांसद बने।

योगी के खास माने जाते हैं मानवेंद्र सिंह

वैसे ही मानवेंद्र सिंह सीएम योगी के करीबी नेता माने जाते हैं। यूपी विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति रह चुके हैं। वे दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं। 1980 में, वह भाजपा के झांसी जिला अध्यक्ष थे। 1985 में पहली बार उन्होंने गरौठा विधानसभा सीट झांसी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रणजीत सिंह जूदेव को लगभग 10,000 मतों के अंतर से हराकर सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था।

योगी ने दी थी अहम जिम्मेदारी

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जो भाजपा की युवा मोर्चा शाखा है। 2017 में सत्ता में आने के बाद सीएम योगी ने उन्हें बुंदेलखंड विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। वैसे यह पद पहले सीएम के पास रहा है। लेकिन योगी ने विशेष शक्ति के तहत सिंह को यह पद सौंपा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+