Ghosi By Election 2023: घोसी चुनाव मतगणना में ऐसा क्या हुआ जो मंत्री 'संजय निषाद' ने कर दी पाकिस्तान से तुलना
Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने घोसी उपचुनाव को लेकर विवादित बयान दिया है। मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बढ़त पर उन्होंने कहा कि अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो लगता है कि पाकिस्तान जीत रहा है, जब हमारे लोगों का आता है तो फिर वो लोग गायब होने लगते हैं।
संजय निषाद ने कहा कि अभी इंतजार करना चाहिए। शाम तक नतीजे आने दीजिए,जीत एनडीए की ही होगी। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के विकास कार्यों पर पहले ही मुहर लगा चुकी है। जनता को विकास से मतलब है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में व सीएम योगी के नेतृत्व प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। सभी क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। आज देश विकास को महत्व दे रहा है।

संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव यदुवंशी हैं। अगर वह अपने जाति धर्म में विश्वास करते हैं तो उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा जाना चाहिए था। उन्हें कृष्ण अनुयायियों के लिए लड़ना चाहिए जैसे हम निषाद राज के लिए लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications