बच्चों को स्कूल नहीं भेजने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मां-बाप को जेल भेजने की धमकी दी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बच्चों के मां-बाप को चेतावनी दी है कि अगर वो अपने बच्चों...

बलिया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बच्चों के मां-बाप को चेतावनी दी है कि अगर वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी, यही नहीं उन्हें जेल में बिना खाना-पानी के रहना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह कहते हैं कि अगर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो उनके मां-बाप को जेल में बैठना पड़ेगा।

om prakash rajbhar

खाना-पानी भी नहीं मिलेगा

दिव्यांगजन विकास मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि मैं अपनी पसंद का कानून लागू करने जा रहा हूं, अगर गरीब बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाता है तो उनके मां-बाप को जबरन पुलिस स्टेशन पर पांच दिन के लिए बैठाया जाएगा। उन्हें ना तो खाना दिया जाएगा और ना ही पीने को पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आप बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे तो आपको पुलिस उठाकर ले जाएगा, अभी तक आपका नेता, आपका बेटा, आपका भाई आपको समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अगर अब आप नहीं सुनेंगे तो अगले छह महीने आपको और समझाउंगा।

भगवान राम का दिया उदाहरण

मंत्री जी ने दंतकथाओं के बारे में बताते हुए कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने लंका में अपनी पत्नी सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए पहले याचना की और जब उसके बाद भी रावण नहीं माना तो भगवान ने समुद्र पार करने के लिए ब्रिज बनाया और रावण के विनाश के लिए आगे बढ़े थे, उसी तरह का कदम उन मां-बाप के खिलाफ भी उठाया जाएगा जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। मंत्रीजी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए फांसी तक देने के लिए तैयार हूं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो के विवादित होने के बाद भी मंत्रीजी अपने बयान पर टिके हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में पुलिस बूथ के अंदर विक्षिप्त महिला से रेप

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं, उन्होंने कहा कि अगर मैं स्कूल भेजने के लिए धमकी दे रहा हूं तो इसमें गलत क्या है, आखिर क्यों वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें कई सुविधाएं शिक्षा के लिए मुहैया करा रही है। इससे पहले राजभर ने कहा था कि गरीब समुदाय शराब बहुत पीता है इसी वजह से ये शिक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग नहीं मानें तो मैं इन्हें ऐसी शराब दुंगा कि इन्हे पीलिया हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+