यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने बेटे-बेटी के साथ हनुमान मंदिर में किए दर्शन
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर जाकर दर्शन किए और प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। मोहसिन रजा शनिवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे पूजा-अर्चना की। रजा की बेटी और बेटा भी इस दौरान उनके साथ थे। पूजा के बाद रजा ने मंदिर में मौजूद बच्चों में फल और मिठाई भी बांटी।

रजा ने कहा कि ये मंदिर हमारे पूर्वजों की निशानी है। अलीगंज के इस मंदिर को अवध के नवाब वाजिद अली शाह की माता आलिया बेगम ने बनवाया था। अल्पसंख्क मामलों के मंत्री रजा ने इस दौरान कहा कि उनके पुरखों ने हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के लिए एक बड़ी पहल की थी। आज देश के सभी लोगों को एकता से रहने की जरूरत है।

मंदिर आने को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते वो हर धर्म में आस्था रखते हैं और सभी धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। अलीगंज मंदिर में दर्शन के बाद बाद मोहसिन परिवार के साथ हनुमान सेतु स्थित हनुमान मंदिर भी गए।












Click it and Unblock the Notifications