यूपी: गर्माया 'भगवा हज हाउस' का मुद्दा, मंत्री मोहसिन रजा ने सचिव को भेजा नोटिस

कुछ दिन पूर्व ही राज्य संपत्ति विभाग की ओर से लखनऊ स्थित हज हाउस के ऊपर भगवा रंग रंगवा दिया गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में हज हाउस का रंग भगवा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर सियासी बयानबाजी बढ़ने के बाद सूबे के हज मंत्री मोहसिन रजा ने हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही राज्य संपत्ति विभाग की ओर से लखनऊ स्थित हज हाउस के ऊपर भगवा रंग रंगवा दिया गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला था।

पहले दिया था ये बयान

पहले दिया था ये बयान

इस मामले को लेकर जब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा से पहले बात की गई थी तो उन्होंने कहा कि इस मामले में विवाद की आवश्यकता नहीं है। भगवा रंग ऊर्जा का प्रतीक है और चमकदार होने की वजह से इमारतों पर अच्छा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए वो इस तरह की अप्रासंगिक बातों को तूल दे रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में नोटिस जारी किया है।

आजम ने बोला था तीखा हमला

आजम ने बोला था तीखा हमला

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने भी प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सूबे में अगर इसी तरह चलता रहा तो एक दिन हर चीज भगवा रंग में रंगी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि किसी दिन हम देखेंगे कि मस्जिदों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है, और तो और हमारे कपड़ों का रंग भी भगवा किया जा सकता है। आजम ने कहा कि हमारी पत्नियों और बच्चों को घर से निकालकर उन्हें भगवा पहनाया जा सकता है।

भवनों को भगवा रंगने का काम

भवनों को भगवा रंगने का काम

गौरतलब है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सरकारी भवनों को भगवा रंग रंगने का काम जारी है। पहले सीएम कार्यालय की दीवारों को भगवा रंग में रंगा गया, उसके बाद लखनऊ स्थित हज हाउस की बाहरी दीवारों की पुताई भी भगवा रंग में कर दी गई। केवल लखनऊ में ही नहीं प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी कई सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगा गया है। इससे पहले पीलीभीत के 100 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे। कानपुर का सरकारी अस्पताल भी भगवा रंग में रंगा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+